रांची: भरतीय जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि सिन्द्री नगर के बुद्धिजीवी प्रकोस्ठ कार्यालय में मनायी गयी और उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गयी.
इस मौके पर लोगों के बीच कोरोना से बचाओ के लिए मास्क का भी वितरण किया गया. कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए बुद्धिजीवी प्रकोस्ठ के जिला संयोजक दिनेश सिंह ने कहा कि आज अटल के विचारों को मूर्त रूप देने में मोदी की सरकार लगी हुई है.
उनके एक एक सपनों को मोदी सरकार साकार करेगी. धारा 370 हो, तीन तलाक हो, राम मंदिर का मामला हो तथा गरीबों के कल्याण की बात हो अटल जी के सोच को मोदी पुरा कर दिये और जो बचा है यूज भी पुरा करेंगे.
भावपूर्ण श्रद्धांजलि देने वालों में भाजपा सिन्द्री नगर के पुर्व अध्यक्ष द्वय अरविंद खत्री, मनोज मिश्रा, नगर महामंत्री राकेश तिवारी, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अरविंद पाठक, अनुसूचित जाती मोर्चा के जिला महामंत्री प्रकास बाउरी, अनुसूचित जाती मोर्चा के नगर अध्यक्ष गणपति बाउरी, जनजाति मोर्चा के नगर अध्यक्ष चरन कारवा, महिला मोर्चा के नगर अध्यक्ष रंजना शर्मा, संजय सिंह, ब्रजेश सिंह, रांधीर सिंह, ओम प्रकाश सिंह, कामेश्वर सिंह, कुंदन श्रीवास्तव उपस्थित थे.