रांची: झारखंड में सोमवार को 733 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 24067 पहुंच गयी है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज रात 10.00बजे जारी कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार आज कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गयी। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 255 पहुंच गयी है। वहीं राज्य में अब तक 473973 लोगों का कोरोना टेस्ट कराया गया, जिसमें से 24067संक्रमित मरीज मिले। इनमें से 15348 लोग स्वस्थ होकर वापस घर लौट चुके है, आज 549 लोग स्वस्थ होकर घर वापस लौटे। वहीं 8464मरीजों का इलाज विभिन्न कोविड अस्पतालों में चल रहा है।
राजधानी रांची में आज सबसे अधिक 153 नये मरीज मिले, वहीं पलामू जिले में 152 नये मरीज मिले। जबकि बोकारो में 44, चतरा में 6, देवघर में 10, धनबाद में 67, दुमका में 18, पूर्वी सिंहभूम में 50, गढ़वा में 4, गिरिडीह में 13, गोड्डा में 6, गुमला में 2, हजारीबाग में 39, जामताड़ा में 8, खूंटी में 4, कोडरमा में 13, लातेहार में 19, लोहरदगा में 18, पाकुड़ में 10, रामगढ़ में 16, साहेबगंज में 18, सरायकेला में 22, सिमडेगा में 9 और पश्चिमी सिंहभूम में 32 नये संक्रमित मिले है।
राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने का दर बढ़कर 63.77प्रतिशत पहुंच गया है, हालांकि यह राष्ट्रीय औसत 72.51प्रतिशत से कम है। वहीं मृत्यु दर 1.05 प्रतिशत पर पहुंच गयी है।
इधर, रांची में सोमवार को 153 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। वहीं आज 61 संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गयी। जबकि आज रांची में किसी की मौत की खबर नहीं है।