रांची: युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दिनांक 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक महात्मा गांधी जी की जयंती तक फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया गया हैं.
रांची रेल मंडल पर स्थित सभी कार्यालयों, डिपो तथा कॉलोनी में फिट इंडिया फ्रीडम रन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये स्वयं प्रेरित दौड़ एवं जॉगिंग का आयोजन किया जा रहा हैं.
फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन सर्व सामान्य नागरिकों कों जीवन में तंदरुस्त (फिट) रहने के लिये प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया हैं.
इस आयोजन के माध्यम से सभी नागरिकों को अपने स्वास्थ के प्रति सचेत करना हैं. आज के इस भाग दौड़ के युग में मोटापा, तनाव, चिंता, हाई ब्लड प्रेशर एवं शुगर जैसी बीमारियों से बचने के लिये तथा कोरोना जैसी महामारि से लड़ने में यह अभियान मददगार होगा.
इस अभियान को सफल बनाने हेतु प्रत्येक रेल कर्मचारियों को जानकारी दे कर इस अभियान में सम्मिलित होने के लिये प्रोत्साहित किया जा रहा हैं. रांची रेल मंडल के सभी अधिकारी, कर्मचारी, उनके परिवार के सदस्य तथा मंडल पर कार्यरत राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी जैसे निकी प्रधान, सलीमा टेटे आदि तथा हर क्षेत्र एवं स्तर के खिलाड़ी इसमें सम्मिलित हुए हैं.
18 अगस्त को मंडल पर लगभग 366 अधिकारीयों, कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों ने सहभाग लिया, जिससे इन सभी के द्वारा संयुक्त लगभग 1350 किलोमीटर वॉक/दौड़ किया गया हैं.
इस फिट इंडिया फ्रीडम रन अभियान को सफल बनाने हेतु मंडल स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा तथा अधिकारियों, कर्मचारियों, उनके परिवार के सदस्यों को एवं अन्य व्यक्तियों को स्वस्थ रहने के लिये प्रोत्साहित किया जायेगा.