रांची: कोरेंटिन से मुक्त होने के बाद दिल्ली रवाना हुए
गिरिडीह। उतर प्रदेश के उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज रविवार दोपहर बाद दिल्ली के लिए रवाना हुए. गिरिडीह जिला प्रशासन ने साक्षी महाराज की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद वापस जाने की इजाजत दे दी थी.
वही साक्षी महाराज ने जाते – जाते कह यह पूरी घटना दुर्भावना रही और झारखंड सरकार दुर्भावना से ग्रसित होकर राजनीति कर रही है। 24घंटे के अंदर कोरेंटिन मुक्त होने के संबंध में पूछे गये एक प्रश्न के उत्तर में साक्षी महाराज ने कहा कि यह कैसे संभव हुआ, इसका जवाब तो स्थानीय प्रशासन और राज्य सरकार ही दे सकती है. उन्होंने कहा कि उन्हें गिरिडीह प्रशासन ने रोका, तो रूक गये और अब जाने को कह रहे है, तो वे जा रहे है.
इससे पहले गिरिडीह जिला प्रशासन ने साक्षी महाराज की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद जाने की इजाजत दे दी थी। बीते 24 घंटे से इस पूरे प्रकरण को ले गर्म पूरे झारखंड की राजनीति गर्म रही. सत्ता पक्ष और विपक्ष में आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी रहा इस पूरे मामले पर कही न कही सरकार की किरकिरी होती दिखी.