रांची: राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में अगले 24 घंटे में बारिश होने की संभावना बनी हुई है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज राज्य के दक्षिणी जिले जैसे पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सराईकेला खरसावां और मध्य जिले जैसे गुमला, रांची, बोकारो, आदि के कुछ स्थानों पर हल्के और मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. विभाग ने कुछ स्थानों पर व्रजपात की भी चेतावनी जताई है. शुक्रवार और शनिवार को भी राज्य के कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है.
शुक्रवार और शनिवार को भी झारखंड के कुछ स्थानों पर हल्के और मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है. इन दिनों शहर का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और उच्चतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. शहर में बुधवार को सुबह बादल छाए रहे पर दिन चढ़ने के साथ ही मौसम में बदलाव देखा गया. पूरे दिन कड़कती धूप के साथ शहर का उच्चतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.