एयर कोमोडोर एके अधिकारी बने प्रदेश अध्यक्ष और सार्जेंट अनिरुद्ध सिंह प्रदेश महासचिव
रांची: सैनिक बाजार में नवनिर्मित परमवीर अल्बर्ट एक्का सभागार में पूर्व सैनिक सेवा परिषद झारखंड प्रदेश के प्रदेश समिति का पुनर्गठन केंद्र के निर्देशानुसार राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉक्टर जेपी शर्मा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ. जिसमें बिहार प्रदेश के महासचिव सार्जेंट यशवंत कुमार ने पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई.
झारखंड के सभी जिला के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से रांची निवासी एयर कोमोडोर ए के अधिकारी को प्रदेश अध्यक्ष एवं सार्जेंट अनिरुद्ध सिंह को प्रदेश महासचिव चुना. इसके साथ ही अन्य पदाधिकारीयों की भी नियुक्ति की गई.
जिनमें सुशील कुमार सिंह और दिनेश्वर सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉक्टर कमल शुक्ला उपाध्यक्ष, ऑनारी लेफ्टिनेंट आर सी यादव राजीव रंजन संगठन मंत्री, राकेश मिश्रा और यू के सिंह सचिव और पंकज कुमार सिंह, मनोज झा एवं गौरी शंकर तिवारी को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चुना गया.
नवनिर्वाचित प्रदेश समिति ने झारखंड में संगठन को हर प्रकार से मजबूत करने का संकल्प लिया. आने वाले दिनों में झारखंड के सभी जिलों में जिला समिति का पुनर्गठन किया जाएगा. मीटिंग में रांची, जमशेदपुर, बोकारो, गुमला, धनबाद, पलामू, रामगढ़, हजारीबाग एवं लातेहार के प्रतिनिधि शामिल हुए.