सपन कुमार आकाश,
सुरसंड (सीतामढ़ी): प्रखंड के नवाही चांदनी चौक स्थित रवि किशन होटल में रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के कार्यकर्ताओं की बैठक उत्तर बिहार के प्रभारी सह भोजपुरी व मैथिलि फिल्म के निर्देहक गोपाल पाठक के उपस्थिति में आयोजित की गई. जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राम भरोस साह ने किया.
उत्तर बिहार प्रभारी सह भोजपुरी व मैथली फिल्म के निर्देशक गोपाल पाठक ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री राम दास आठवले बिहार विधान सभा चुनाव में बिहार से 50 सीटो पर रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया(ए) के चुनाव लड़ेंगे.
उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी जिले से चार विधान सभा क्षेत्र से रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया (ए) अपना प्रत्यासी को टिकिट देंगे. उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में निर्णय लिया गया कि हम लोग पार्टी के निर्णय को स्वीकार करते है.
बैठक में रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया(ए) के जिला उपाध्यक्ष सीमा शरण सिन्हा, सुरसंड प्रखंड अध्यक्ष ललित कुमार मंडल, उपाध्यक्ष संजय कुमार मंडल, शहजादा अली, महिला मोर्चा के ललिता देवी, फूलों देवी सहित दर्जनों रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया(ए) के कार्यकर्ता शामिल थे.