रवि सिंह,
UP: जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी के नेतृत्व में जंगल रामगढ़ ऊर्फ रजहीं में एसएसबी के जवान ओंकार साहनी पुत्र ओमप्रकाश साहनी जिनकी लखनऊ से गोरखपुर घर आते समय बस्ती में दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी. उनके घर पहुचकर परिजनों से मुलाकात किया तथा परिजनों को भरोसा दिलाया की सपा उनके साथ खडी़ है सपा जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने कहा कि भाजपा सरकार की हर मोर्चे पर विफलता तो जगजाहिर है.
भाजपा सरकार शहीदों की उपेक्षा कर रहीं हैं सीएम जनपद में रहते हुए शहीद के घर नहीं गए और न ही सरकार का कोई प्रतिनिधि अभी तक शहीद के घर गया सरकार शहीदों का भी सम्मान नहीं कर रहीं हैं यह घोर निंदनीय है इस दौरान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव अखिलेश यादव जितेंद्र सिंह मनोज यादव मुन्नीलाल यादव संजय सिंह सुनील कुमार आजाद कमल किशोर यादव जितेंद्र यादव गवीश दुबे रणजीत पासवान आनंद राय कपिल मुनि यादव धर्मेंद यादव राहुल विपिन दिवाकर यादव आदि मौजूद रहे