कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
रांची: एचईसी आवासीय परिसर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता रंजन यादव को धुर्वा प्रखंड कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है. उनका मनोनयन रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय पांडे ने किया. पांडे ने रंजन यादव को इससे संबंधित पत्र प्रेषित करते हुए आशा व्यक्त की है कि पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों के प्रति वचनबद्ध रहते हुए अपने राजनीतिक, सामाजिक और संगठनात्मक अनुभवों से कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे. साथ ही धुर्वा प्रखंड अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ कर्मठता से करेंगे. पांडे ने आशा व्यक्त किया कि कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने में रंजन यादव महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और पार्टी को सशक्त बनाएंगे.
यादव के धुर्वा प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर सामाजिक कार्यकर्ता राजकिशोर प्रसाद, पीके चौधरी, सीएमपी सिन्हा,पंकज कुमार, रमेश सिंह, शैलेंद्र सिंह, पप्पू मिश्रा, संजय झा, हरेश्वर यादव, पवन सिंह, दुर्गा चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है.