वितरण निगम का 196 करोड़ का बना रहेगा रिवेन्यू गैप
रांचीः झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग ने बिजली वितरण निगम को इस साल 6326 करोड़ का टैरिफ प्रस्ताव स्वीकृत किया है. जबकि बिजली वितरण निगम ने 8384.78 करोड़ का टैरिफ प्रस्ताव आयोग को सौंपा था. आयोग द्वारा जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि वितरण निगम का राजस्व गैप 196.06 करोड़ का बना रहेगा.
ऐसी है नई बिजली दर
कैटेगरी | वर्तमान दर | नई दर |
घरेलू ग्रामीण | 5.75 रुपए प्रति यूनिट | 5.75 रुपए प्रति यूनिट |
घरेलू शहरी | 6.25 रुपए प्रति यूनिट | 6.25 रुपए प्रति यूनिट |
डोमेस्टिक एचटी | 6.00 रुपए प्रति यूनिट | 6.00 रुपए प्रति यूनिट |
कॉमर्शियल ग्रामीण | 6.00 रुपए प्रति यूनिट | 5.75 रुपए प्रति यूनिट |
कॉमर्शियल शहरी | 6.25 रुपए प्रति यूनिट | 6.00 रुपए प्रति यूनिट |
सिंचाई व कृषि | 5.00 रुपए प्रति यूनिट | 5.00 रुपए प्रति यूनिट |
एलटी इंडस्ट्रीज | 5.75 रुपए प्रति यूनिट | 5.75 रुपए प्रति यूनिट |
स्ट्रीट लाइट | 6.25 रुपए प्रति यूनिट | 6.25 रुपए प्रति यूनिट |
एचटी सप्लाई | 5.50 रुपए प्रति यूनिट | 5.50 रुपए प्रति यूनिट |
एचटी इंडस्ट्रीयल सप्लाई | 5.50 रुपए प्रति यूनिट | 5.25 रुपए प्रति यूनिट |