पटना:– पुष्पम प्रिया चौधरी का नाम तो जानते ही होंगे। खुद को सीएम कैंडिडेट बताकर चर्चा में आई थीं। दो सीटों से चुनाव लड़ रही हैं। पहली बांकीपुर और दूसरी बिस्फी। इनके पास कुल 15.92 लाख रुपए की ही संपत्ति है। इसमें से भी 14 लाख की तो वो दो अंगूठियां ही पहनती हैं। एक नीलम की अंगूठी है, जो 5 लाख की है। दूसरी पुखराज की अंगूठी है, जो 9 लाख की है। कैश भी 8 हजार रुपए ही हैं।