राँची:- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवम गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है.
प्रकाश ने कहा कि स्व पटेल पार्टी के स्थापना काल से जुड़े समर्पित नेता रहे .उन्होंने अपने परिश्रम से पार्टी को नई ऊंचाई दी.
प्रकाश ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति केलिये ईश्वर से प्रार्थना की.
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास,नेता विधायकदल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी,केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा,प्रदेश संगठन महामंत्री श्री धर्मपाल सिंह ने भी केशुभाई पटेल के निधन को अपूरणीय क्षति बताया. नेतागण ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आत्मा की शांति केलिये प्रार्थना की है.
प्रदेश भाजपा ने पद्मश्री श्यामाचरण पति के निधन पर शोक प्रकट करते हुए राज्य के कलाजगत केलिये अपूरणीय क्षति बताया है.