रांची: झारखंड में दुमका और बेरमो विधानसभा उपचुनाव के एक नवंबर को अपराह्न चार बजे चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा. चुनाव प्रचार के लिए कुछ ही घंटे शेष बचे रहने पर सभी राजनीतिक दलों और चुनाव मैदान में डटे प्रत्याशियों ने शनिवार को अपनी पूरी ताकत झोंक दी.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा मंत्रिमंडल के अधिकांश सदस्य उपचुनाव के लिए दुमका और बेरमो में लगातार कैंप कर रहे हैं. वहीं प्रमुख विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी की ओर से भी पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास और प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश जैसे नेता लगातार बेरमो और दुमका विधानसभा क्षेत्र में सघन चुनाव प्रचार अभियान में जुटे रहे.