रांची: झारखंड में पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहा. इस दौरान सबसे अधिक उच्चतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 15 दशमलव डिग्री सेल्सियस बोकारो में दर्ज किया गया.
मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि अगले चार दिनों तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा. इस दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी.