रांची:- हॉकी झारखंड के एक नये वेबसाइट का उद्घाटन आज परिवहन सचिव के.रवि कुमार और खेल निदेशक जीशान कमर द्वारा किया गया. रांची के मोरहाबादी स्थित एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में आयोजित एक सादे समारोह में वेबसाइट का उदघाटन किया गया. इस मौके पर एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष और झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव मधुकांत पाठक और हाॅकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह समेत कई खेल पदाधिकारी उपस्थित थे.