रांची: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने नई दिल्ली में स्वास्थ्य व परिवार कल्याण एवं विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से निर्माण भवन स्थित उनके कार्यालय में जाकर उनसे मुलाकात की. बाद में अर्जुन मुंडा ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से जनजातियों में व्याप्त स्वास्थ्य समस्याओं पर चर्चा की. उन्होंने स्वास्थ्य मंत्रालय और जनजातीय कार्य मंत्रालय एक साथ मिलकर कार्य करने पर सहमति दी.