रांची:- झारखंड विधानसभा के प्रशाखा पदाधिकारी मनीष कुमार टोप्पो का 14नवंबर को अप० 02ः30 बजे असामयिक निधन हो गया. उनकी नियुक्ति सहायक पद पर झारखंड विधानसभा में 27 जुलाई 2007 को हुई थी. उनके असामयिक निधन पर झारखंड विधानसभा में आज शोक सभा का आयोजन किया गया. झारखंड विधानसभा के सचिव महेंद्र प्रसाद एवं अपर सचिव बिनय कुमार सिंह एवं अन्य पदाधिकारीयों एवं कर्मियों ने उनके आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर लिए ईश्वर से प्रार्थना की.