रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नहाय-खाय के साथ प्रारंभ हुए महापर्व छठ के अवसर पर छठ व्रतियों को नमन करते हुए समस्त प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है. इधर, राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को नक्षत्र वन घाट छठ पूजा समिति को राज भवन परिसर में फलने वाले फल, टाब को जरूरतमंद छठव्रतियों के मध्य वितरण हेतु हस्तगत किया.
राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार से प्रारंभ लोक आस्था एवं संयम का महापर्व “छठ” की सभी राज्यवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने सभी छठव्रती माताओं-बहनों के कुशल स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा है कि वे भगवान भास्कर से राज्य की प्रगति एवं खुशहाली की प्रार्थना करें. साथ ही नोवेल कोरोना वायरस के उन्मूलन हेतु आराधना करें. उन्होंने इस महापर्व में सभी से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने एवं मास्क का उपयोग करने हेतु भी आग्रह किया है.