रांची. समाजवादी पार्टी झारखंड के रातु रोड रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में 22 नवंबर को सपा संस्थापक और संरक्षक, उतर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे, देश के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की जन्मदिन मनाया गया.इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने कहा कि आदरणीय मुलायम सिंह यादव जी का संघर्ष प्रेरणा दायी है ,और अपने त्याग और संघर्ष के बल पर ही उतर प्रदेश की जनता के दिलों पर राज करते हैं.उनके संघर्ष से ही उतर प्रदेश की जनता को सामन्तवाद, अत्याचार ,शोषण और राजशाही से निजात मिल पाया.उतर प्रदेश की जनता इन्हीं सब बातों के अपनी सर आंखों पर बैठाए रहतीं है.श्री यादव ने कहा कि झारखंड में नेता जी के संदेशों को घर घर तक पहुचाया जाएगा.
इस अवसर सपा के पूर्व प्रदेश मिडिया प्रभारी ललित कुमार सिंह, हटिया विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी और युजन सभा के रांची जिला अध्यक्ष अम्मार होदा, सपा नेता सलीम जावेद, युवा सपा नेता साहिल अंसारी, अहमद अलहोदा सहित अन्य कई उपस्थित थे.