नई दिल्ली: भारत सरकार प्रतिवर्ष देश में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिस थानों का चयन करती है. उनके कामकाज को प्रभावी बनाने की दिशा में प्रोत्साहित कर उनके बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा विकसित करती है.
गृह मंत्रालय ने इस वर्ष चुनौतीपूर्ण स्थितियों के बीच इस वर्ष के सबसे बेहतर पुलिस थानों के लिए सर्वेक्षण किया था. कोरोना महामारी की वजह से आवागमन संबंधी विभिन्न प्रतिबंधों के मद्देनजर सुदूरवर्ती क्षेत्रों में स्थित पुलिस थानों तक पहुंच पाना काफी कठिन कार्य रहा है. सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही यह सर्वेक्षण कराया गया. केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि देश के हजारों पुलिस थानों में से जिन थानों का चयन किया गया है. वे छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में हैं, जिन थानों को शीर्ष 10 थानों की श्रेणी में रखा गया है.
देश के 16, 671 पुलिस थानों में से आंकड़ों के विश्लेषण, प्रत्यक्ष अवलोकन और जनता से मिली प्रतिक्रिया के आधार पर इन शीर्ष 10 थानों का चयन का मकसद था. प्रत्येक राज्य में सबसे बेहतर पुलिस थानों की सूची बनाने के बाद ही यह रैंकिंग प्रक्रिया शुरू की गई जो इन विषयों पर आधारित है.
• सम्पत्ति संबंधी अपराध
• महिलाओं के प्रति अपराध
• समाज के कमजोर वर्गों के प्रति अपराध
• गुमशुदा लोग, खोजे गए लोग लेकिन उनकी पहचान नहीं हो सकी हैं और अज्ञात शव
अंतिम मानक को इसी वर्ष शुरू किया गया है. प्रत्येक राज्य से शुरू में जिन पुलिस थानों का चयन किया गया था उनकी संख्या इस प्रकार है:
• प्रत्येक राज्य जहां 750 से अधिक पुलिस थाने हैं, 3 पुलिस थानों का चयन
• सभी राज्यों और दिल्ली से दो थानों का चयन
• प्रत्येक संघ शासित प्रदेश से एक थाने का चयन
अंतिम चरण में सेवा वितरण के मानकों का मूल्यांकन करने और पुलिसिंग में सुधार की तकनीकों की पहचान करने के लिए 19 मापदंडों की पहचान की गई थी. इस हिस्से का समग्र स्कोरिंग में 80 प्रतिशत योगदान था और शेष 20 प्रतिशत पुलिस स्टेशन के बुनियादी ढांचे और कर्मियों तक पहुंच और नागरिकों की प्रतिक्रिया पर आधारित था. शामिल नागरिकों की श्रेणियां आसपास के रिहायशी इलाकों, आस-पास के बाजारों और पुलिस स्टेशनों को छोड़ने वाले नागरिकों से थीं. प्रतिक्रिया के लिए जिन नागरिकों से संपर्क किया गया था, उनमें 4,056 उत्तरदाता शामिल थे, जिसमें प्रत्येक चुने गए स्थान से लगभग 60 लोग थे.
वर्ष 2020 के लिए देश में 10 शीर्ष पुलिस थाने
क्रम | राज्य | जिला | पुलिस थाना |
1 | मणिपुर | थौबल | नोंगपोसेक्मी |
2 | तमिलनाडु | सलेम सिटी | एडब्यूटि पीसी- सुरामंगलम |
3 | अरुणाचल प्रदेश | चांगलांग | खारसांग |
4 | छत्तीसगढ़ | सूरजपुर | झिलमिल (भैया थाना) |
5 | गोवा | दक्षिण गोवा | संगुइम |
6 | अंडमान और निकोबार द्वीप समूह | उत्तर कालीघाट | मध्य अंडमान कालीघाट |
7 | सिक्किम | पूर्वी जिला | पाकयोंग |
8 | उत्तर प्रदेश | मुरादाबाद | कंठ |
9 | दादर और नगर हवेली | दादर और नगर हवेली | खानवेल |
10 | तेलंगाना | करीमनगर | जम्मीकुंटा टाउन पीएस |