रांची: झारखंड की राजधानी रांची में सोमवार सुबह दिनदहाड़े हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि दूसरा व्यक्ति घायल हो गया.
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, खेलगांव थाना क्षेत्र के लालगंज इलाके मे इस घटना को अंजाम दिया गया. मैनेजर तिवारी नामक एक रिटायर्ड फौजी पर गोलीबारी का आरोप लगाया है. घटना के बाद से वह मौके से फरार हो गया.
वहीं इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि अमरेंद्र मिश्रा नामक एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. गंभीर अवस्था में अमरेंद्र मिश्रा को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया गया है कि मृतक युवक मजदूरी के लिए मौके पर पहुंचा था.
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायल को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया और मौके से छह से अधिक खोखा को बरामद किया है. पुलिस अपराधियों की तलाश के लिए छापामारी अभियान चला जा रही है.