रांची:- राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ (सी०पी०ए०) झारखंड शाखा की वार्षिक आम बैठक कल अप०1ः00 बजे झारखंड विधानसभा के कांफ्रेंस हॉल में होगी. झारखंड विधान सभा अध्यक्ष सह सभापति सी०पी०ए० झारखंड शाखा रबीन्द्र नाथ महतो उक्त बैठक की अध्यक्षता करेंगे. झारखंड विधान सभा के सचिव महेंद्र प्रसाद सी०पी०ए० झारखंड शाखा के सचिव के रूप में बैठक में सम्मिलित होंगे. सी०पी०ए० में सांसद और विधायक सहित पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक भी इसके सदस्य होते हैं.