रांची:- दक्षिण पूर्व रेलवे महिला कल्याण संगठन (सर्वो) की रांची मंडल शाखा विविध सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में काम करते आ रही हैं .
संगठन सदैव सामाजिक कार्य में अग्रणी रहती है और समय-समय पर अनाथालय एवं वृद्धाश्रम में भी मदद करती है .
रेलवे महिला कल्याण संगठन (सर्वो) की रांची मंडल शाखा की अध्यक्षा रूबी अम्बष्ठ के नेतृत्व में ओल्ड एज होम हेसाग, लटमा रोड, हटिया एवं आदिम जाति सेवा मंडल अनाथालय निवारनपुर में रहनेवालों को कंबल, फल तथा केक वितरित किया गया .
इस अवसर पर दक्षिण पूर्व रेलवे महिला कल्याण संगठन (सर्वो), रांची की उपाध्यक्षा अनुपमा पंडित, उपाध्यक्षा पायल पल्लवी तथा संगठन की सदस्याएं पूर्णिमा हेंब्रोम,के नलिनी एवं स्वाति आनंद उपस्थित रहे.