सिमडेगा: जलडेगा प्रखंड के पतिअम्बा पंचायत के अलग अलग राजस्व गांव में उप मुखिया बिमला देवी ने बढ़ते ठंड के मद्देनजर गरीब असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया.
उप मुखिया ने बताया कि जिला प्रशासन से मिले कंबलों को वो अति जरूरतमंद लोगों को प्राथमिकता के आधार पर दे रही है. उन्होंने कहा कि वे अपने ग्रामीणों के लिए हमेशा तत्परता से हर सुख दुख में हमेशा खड़ी हैं. उन्होंने ग्रामीणों के हर दुख में उनकी मदद करने की बात कही.