रांची: राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राज्य में आपराधिक घटना एवं बलात्कार व दुष्कर्म की घटना को देखते हुए झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डॉ रवि रंजन से दूरभाष पर वार्ता की.
इस क्रम में उन्होंने कहा कि आपराधिक घटनाओं, बलात्कार व दुष्कर्म की घटना हेतु फास्टट्रैक कोर्ट का गठन किया जाय, ताकि इन मामलों का त्वरित गति से निष्पादन हो सके तथा अपराधियों को शीघ्र ही सजा प्राप्त हो. वैसे मामलों जिनमे अभियुक्त तुरंत गिरफ़्तार हो गए हों, उन्हें शीघ्रताशीघ्र दंडित करने का व्यवस्था हो. इससे अपराधियों में भय का माहौल होगा औऱ राज्य में इस प्रकार के अशोभनीय व निंदनीय घटना में कमी आयेगी.
इससे झारखंड उच्च न्यायालय पूरे देश के समक्ष आपराधिक घटना, बलात्कार व दुष्कर्म की घटना में कमी लाने हेतु प्रेरक एवं अनूठा उदाहरण प्रस्तुत कर सकता है.