बोकारो: राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर बोकारो जिला ओलंपिक संघ एवं बोकारो जिला एथलेटिक संघ के संयुक्त तत्वावधान में रनर्स एकेडमी दुग्ध द्वारा एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन आज दुग्गा फुटबॉल मैदान में आयोजित किया गया.
इसका उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि मारकस हेमरोम जिला खेल पदाधिकारी बोकारो विशिष्ट अतिथि एस के शर्मा पियो दुग्ध कोल वाशरी, बिपिन कुमार सिंह अध्यक्ष बोकारो जिला ओलंपिक संघ, रियाज खान टेक्निकल डायरेक्टर झारखंड स्टेट एथलेटिक्स एसोसिएशन आदि लोग उपस्थित थे.