सिमडेगा:- भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के निर्देशानुसार सिमडेगा मुख्यालय के सिमडेगा भाजपा कार्यालय में भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय सिंह एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के द्वारा विवेकानंद जयंती मनाई गई . इस मौके पर आज सर्वप्रथम अनुमंडल पदाधिकारी के आवास के समीप भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा विवेकानंद जी के तस्वीर में माल्यार्पण किया गया.सिमडेगा स्थित गोसाई टोली में नगर उपाध्यक्ष ओम प्रकाश साहू के सौजन्य से कंबल वितरण किया गया एवं भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा फल एवं बिस्किट वितरण किया गया. सदर अस्पताल में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा महिला वार्ड एवं पुरुष वार्ड में दूध फल ब्रेड वितरण किया गया एवं मरीजों का हालचाल पूछा गया.सिमडेगा स्थित भाजपा कार्यालय में विवेकानंद जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के द्वारा कुछ विचार विमर्श किया गया . दूर दराज के प्रखंडों से पहुंचे कार्यकर्त्ओं भाजपा युवा मोर्चा के लोग जिसमें जलडेगा, कोलेबिरा, बानो,केरसई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे .भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा स्वामी विवेकानंद के जयंती युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अजय सिंह के द्वारा मनाई गई जिसमें युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने गोसाई टोली एवं हॉस्पिटल में कंबल एवं फल दूध बाटा गया.इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अजय सिंह, नगर परिषद उपाध्यक्ष ओम प्रकाश साहू ,जिला सोशल मीडिया प्रभारी रवि गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी कृष्णा ठाकुर, नगर अध्यक्ष सतनारायण प्रसाद, नीरज बड़ाईक, श्रद्धानंद बेसरा, दीप नारायण दास ,अमित मित्तल, उत्तम केरकेट्टा, महेश साहू, संदीप ठाकुर ,कुणाल सिंह, गजानंद मिश्रा, जिला प्रभारी युवा मोर्चा के भोला चौधरी, संजय शर्मा ,आदि उपस्थित रहे.