नई दिल्ली:-देश आज 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. आज का दिन भारत के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है. कड़कड़ाती ठंड के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में राजपथ पर देश की ताकत का नजारा दिखाई दी. परेड में भारत पूरी दुनिया को अपनी ताकत का एहसास दिलाया. गणतंत्र दिवस के मौके पर पहली बार परेड में लड़ाकू विमान राफेल शक्ति प्रदर्शन किया.
राजपथ पर राफेल ने दिखाया वर्टिकल चार्ली फॉर्मेशन.
900 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से राफेल ने वर्टिल चार्ली फॉरेमेशन दिखाया.
क्या है वर्टिल चार्ली फॉरेमेश?
लड़ाकू विमान आसमान में दुश्मनों को करारा जवाब देने के लिए जाने जाते हैं. दुश्मनों पर हमला करने के साथ-साथ वो खुद को बचाने की भी कोशिश करते हैं. और ऐसे ऑपरेशन को ही कामयाब माना जाता है. हर पायलट अपने विमान को बचाने के लिए अलग-अलग करतब करते हैं जिससे कि दुश्मन उन पर सीधा हमला न कर दे. इन्हीं में से एक फॉर्मेशन का नाम है ‘वर्टिकल चार्ली’ फॉर्मेशन है.