Education Blog
  • मुख्य पृष्ठ
  • समाचार
  • सामान्य ज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • परवरिश
  • जीवनी
  • भाषा और साहित्य
  • आज का इतिहास
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com | बी एन एन भारत Email: brownnewsnetwork@gmail.com
No Result
View All Result
Home समाचार

पत्रकारों को हर माह 7500 रुपये मिलेगा पेंशन

by bnnbharat.com
August 27, 2019
in समाचार
0
पत्रकारों को हर माह 7500 रुपये मिलेगा पेंशन

रांची: झारखंड के पत्रकारों के लिए खुशखबरी है। वैसे पत्रकार जो 20 साल से पत्रकारिता कर रहे हों, और 58 साल में रिटायरमेंट के बाद उन्हें 7500 रुपए प्रतिमाह पेंशन मिलेगा। लेकिन पत्रकारिता नियमित और पूर्णकालिक होनी चाहिए। बैनर चेंज इसमें बाधा नहीं बनेगी। पत्रकार की मृत्यु के बाद पेंशन की 50 फीसदी राशि फैमिली पेंशन के रूप में जीवन पर्यंत दी जाएगी। लेकिन इसके लिए पीएफ को आधार माना जाएगा।

पेंशन के लिए निदेशक जनसंपर्क की अध्यक्षता में कमेटी बनेगी। जिसमें हिंदी, ऊर्दू, अंग्रेजी अखबारों के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि होंगे। सदस्यों का कार्यकाल तीन साल का होगा। जो सदस्य एक बाद कमेटी में शामिल होंगे, उन्हें दूसरी बाद कमेटी में जगह नहीं मिलेगी। यह पेंशन एक जनवरी 2015 के बाद जो पत्रकार रिटायर हुए हैं, उनके लिए ही लागू होगा। यह नियमावली अधिसूचना जारी होते ही लागू हो जाएगी। सीएम के प्रधान सचिव सुनील वर्णवाल ने बताया कि जल्द पत्रकारों को स्वाथ्य बीमा का भी लाभ मिलेगा। पत्रकार कल्याण कोष पर भी काम हो रहा है।

झारखंड राज्य राजभाषा तथा सिविल सेवा पुरस्कार नियमावली गठित

राज्य सरकार ने झारखंड राज्य राजभाषा तथा सिविल सेवा पुरस्कार नियमावली को स्वीकृति दे दी है। इसके तहत अटल स्मृति उदीयमान साहित्यकार जिनकी उम्र 40 साल से कम होगी, उनके उत्कृष्ट साहित्य के लिए एक लाख रुपए पुरस्कार दिए जाएंगे। वहीं अटल स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार के तहत उत्कृष्ट पत्रकार को भी एक लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके चयन के लिए पीआरडी सचिव की अध्यक्षता में एक कमेटी होगीष। वहीं अटल स्मृति उत्कृष्ट सिविल सेवा पुरस्कार के तहत मेडल और प्रशस्ति पत्र दिये जाएंगे। अगर इस श्रेणी में नकद राशि देने की नौबत आएगी तो कार्मिक विभाग इस पर निर्णय लेगा। कैबिनेट की बैठक में झारखंड विज्ञापन नियमावली 2019 को भी स्वीकृति दी गई।

Share this:

  • Click to share on Twitter (Opens in new window)
  • Click to share on Facebook (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Tags: Jharkhand NewsNewsranchiTop Newsइलेक्ट्रॉनिक मीडियापत्रकारपत्रकारितापीएफफैमिली पेंशनबैनर चेंजरिटायरमेंट
Previous Post

युवक ने विधान भवन के सामने खुद को लगा ली आग

Next Post

सोशल मीडिया के जरिए आम लोगों से कनेक्ट करें: वर्णवाल

bnnbharat.com

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most commented

17 जुलाई का इतिहास : आज का इतिहास

16 जुलाई का इतिहास : आज का इतिहास

15 जुलाई का इतिहास : आज का इतिहास

14 जुलाई का इतिहास : आज का इतिहास

13 जुलाई का इतिहास : आज का इतिहास

12 जुलाई का इतिहास : आज का इतिहास

BnnBharat | bnnbharat.com | बी एन एन भारत Email: brownnewsnetwork@gmail.com

© 2023 BnnBharat

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • समाचार
  • सामान्य ज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • परवरिश
  • जीवनी
  • भाषा और साहित्य
  • आज का इतिहास

© 2023 BnnBharat

%d bloggers like this: