रांची: झारखंड विधानमंडल के बजट सत्र का आज पहला दिन है। इस कड़ी में विधानसभा में कोरोना गाइडलाइंस का पालन होता दिखा। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में हिस्सा लेने पहुंचे विधायकों को मुख्य द्वार पर ही पहले तो मास्क दिया गया और फिर उनके हाथों को सैनिटाइज कराया गया। वहीं राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू भी विधानसभा पहुंची। इस दौरान स्पीकर ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया।