रांचीः इनरव्हील क्लब ऑफ स्वर्णरेखा रांची जिला 325 प्रेसिडेंट नंदिता गुप्ता और सेक्रेटरी नम्रता कुमार के नेतृत्व में महिला दिवस मनाया गया. हर साल की तरह इस साल भी क्लब की ओर से छह सशक्त महिलाओं को सम्मानित किया गया. सम्मानित होने वाली महिलाओं में हर वर्ग की महिलाएं शामिल थीं, जो अपने परिवार की गाड़ी खींच रही हैं. इन महिलाओं को सम्मानित करना वास्तव में एक शानदार अनुभव था, हमने इन महिलाओं को नई साड़ी, हाथ से बनाई गई ज्वेलरी, किराने की वस्तुएं, क्लब लोगो के साथ छतरिया तथा इनरव्हील स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया .साथ ही साथ क्लब के सदस्यों ने डांस और गाना गाकर उनका इंटरटेनमेंट भी किया उ उपाध्यक्ष नीता नारायण खजांची माला सिन्हा Ipp देबजानी सान्याल सीसीसी दीपा चौहान, आईएसओ संध्या प्रकाश जॉइंट एडिटर नीता शेखर नूपुर शशांक, नीलम अखौरी , नीता सिंह प्रिया, अनीता जायसवाल ,छवि प्रसाद आदि उपस्थित थी.