रांची:- झारखंड के सिमडेगा में आयोजित 11वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2021 के रविवार को पांचवे दिन 28 वे मैच में हॉकी बिहार की टीम हॉकी केरल को 2-1 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर गयी. बिहार टीम की ओर से 23 मिनट में शांति कुमारी ने एवं 52 वें मिनट में रंजना मरांडी ने गोल किया. वही केरल टीम की ओर से 46 वें मिनट में क्रिश्चियनदू ने गोल दागा.
आज के मैच में हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत की.