रांचीः पिछले दो दिनों तक बादल और बारिश के बाद सोमवार से रांची में आसमान साफ हो गया है. दो दिनों में रांची 4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड किया गया. मौसम विज्ञान केंद्र रांची के मुताबिक, अगले दो दिनों तक रांची में आसमान साफ रहेगा. 24 मार्च से एक बार फिर मौसम के करवट लेने की संभावना है. आंशिक बादल के साथ हल्के दर्जे की बारिश के भी आसार हैं.
सोमवार से राजधानी के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जाएगी. अगले दो दिनों में रांची के अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 24 मार्च तक रांची का अधिकतम पारा 36-37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.
वहीं, राज्य में पिछले 24 घंटों के राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान जमशेदपुर में 37.2 डिग्री रिकार्ड किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची में 18.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. जबकि रांची का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.