प्रदेश भर में पार्टी द्वारा 437 हेल्पडेस्क के माध्यम से 37हजार लोगों के टीकाकरण में अबतक मदद पहुंचाई गई,12 हजार घरों में हुआ संपर्क
देश भर में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान जोरों पर है . अब तक 4 करोड़ से ज्यादा लोगों को यह टीका दिया जा चुका है एवं आने वाले दिनों में इसकी गति और भी बढाई जाएगी ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका मिल सके . वहीँ भाजपा केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी, झारखण्ड प्रदेश के द्वारा राज्य भर में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है . पार्टी के द्वारा राज्य के सभी जिलों में हेल्पडेस्क के माध्यम से आम लोगों की मदद की जा रही है . हेल्पडेस्क पे माध्यम से टीकाकरण को लेकर न सिर्फ जानकारी प्रदान की जा रही है बल्कि पानी, जूस इत्यादि प्रदान कर टीका लेने वालों की मदद भी की जा रही है . जो वृद्ध जन अस्पताल तक जाने में असमर्थ हैं, उन्हें पार्टी के कार्यकर्ता टीकाकरण केंद्र तक पहुँचाने में मदद कर रहे हैं . ये समस्त जानकारी भाजपा के प्रदेश मंत्री व कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के झारखंड प्रदेश संयोजक श्री सुबोध सिंह ‘गुड्डू’ ने दी .
उन्होंने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ता विगत 11 मार्च से इस अभियान को सफल बनाने में दिन रात मेहनत कर रहे हैं . अभी तक राज्यभर के विभिन्न जिलों में 431 हेल्पडेस्क लोगों की मदद के लिए बनाये गये हैं एवं 12 हजार से अधिक घरों में संपर्क कर लोगों को वैक्सीन की जानकारी दी गयी है . इसके साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने 37 हजार से अधिक लोगों को टीकाकरण अभियान में मदद पंहुचाई है .
सुबोध सिंह ‘गुड्डू’ ने कहा कि हमारी पार्टी का मूल मन्त्र ही ‘सेवा ही संगठन है.’ इसी सेवाभाव से भाजपा का हर कार्यकर्ता इस अभियान में लगा हुआ है . चाहे कोरोना काल हो या अब वैक्सीनेशन का, पार्टी ने हमेशा जन सेवा के लिए काम किया है . पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता का संकल्प है कि जब तक सभी झारखण्डवासियों का टीकाकरण नहीं हो जाता तब तक यह सेवाकार्य जारी रहेगा .