रांचीः राजधानी रांची को प्रदूषण मुक्त बनाने के लक्ष्य को लेकर रांची नगर निगम की ओर से संचालित शनिवार नो कार अभियान का आज तीसरा हफ्ता है। अभियान के लिए आम लोगों को प्रेरित करने के उद्देश्य से युवाओं और निगम कर्मचारियों का साइकिल के साथ मोरहाबादी मैदान पहुंचा। जहां से वह अपने गंतव्य के लिए रवाना हुआ। इस अभियान में पूरे शहर की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निगम की ओर से लगातार जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है।
यही कारण है कि इसमें हर गुजरते दिन के साथ लोगों की भागीदारी बढ़ रही है।अभियान के तीसरे हफ्ते एक बार फिर सड़कों पर आम दिनों की अपेक्षा वाहनों की संख्या कम दिखी। रांची नगर निगम के आयुक्त मुकेश कुमार ने इस अभियान में जनता की बढ़ती भागीदारी के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। विभिन्न शिक्षण संस्थाओं की ओर से इस मुहिम को अपना समर्थन दिया जा रहा है। अलग-अलग स्थानों से युवाओं का दल साइकिल लेकर सड़कों पर निकल रहा है। एक तरफ जहां लोगों शहर के वातावरण को बेहतर करने के लिए आगे आ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ अपनी सेहत का ख्याल है। इस अभियान को शहर के प्रबुद्ध वर्गों का भी समर्थन प्राप्त है
अभियान के तहत रामदयाल मुंडा पार्क से मेन रोड होते हुए मोराबादी रामदयाल मुंडा तक लोगों ने साइकिल चलाई। नगर निगम के सिटी मैनेजर विजेंद्र कुमार,उप नगर आयुक्त कुंवर सिंह,पार्क मैनेजर नंद कुमार बड़ाईक ने साइकिल चलाकर लोगों को जागरूक किया। जागरूकता अभियान में रांची कॉलेज के छात्रों ने भी भाग लिया। सुबह 7 बजे इसकी शुरुआत हुई।जिसमें उपनगर नगर आयुक्त शामिल हुए। उप नगर आयुक्त कुमार सिंह ने कहा लोगों को एक दिन कम से कम कार छोड़कर साइकिल का प्रयोग करना चाहिए। इससे हमारा पर्यावरण बेहतर होगा.