रांची:- झारखंड के प्रसिद्ध साहित्यकार,संस्कृतिकर्मी और राजनेता रहे डॉ0 गिरिधारी राम गौंझू का गुरुवार को रिम्स में निधन हो गया.
रांची विश्वविद्यालय के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष रहे डॉ0 गिरिधारी राम गौंझू ने कई नागपुरी साहित्य की रचना की और नागपुरी साहित्य को समृद्ध करने में उन्होंने अहम भूमिका निभायी. वे प्रसिद्ध संस्कृतिकर्मी भी थे और उनकी कई किताबें प्रकाशित हुई है. डॉ0 गौंझू सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में भी काफी सक्रिय रहे और एक बार हटिया विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ा.