• मुख्य पृष्ठ
  • UP इलेक्शन 2022
  • झारखंड
  • समाचार
  • बिहार
  • उत्तर प्रदेश
  • भारतवर्ष
  • शिक्षा
  • क्या आप जानते हैं ?
  • आज का इतिहास
  • हमारे ऋषिमुनि
  • संस्कृति और विरासत
  • वास्तु दोष और निवारण
  • वैदिक भारत
  • सनातन-धर्म
  • वे आज भी जीवित हैं
  • भाषा और साहित्य
  • भारत में नंबर वन
  • विश्व में नंबर वन
  • प्राद्यौगिकी
  • परवरिश
  • भूगोल
  • विज्ञान
  • जीवनी
  • वनौषधि
  • स्वास्थ्य
  • क्या आप जानते हैं ?
  • जीवनी
  • भाषा और साहित्य
  • झारखंड – सम्पूर्ण परिचय
  • योग और व्यायाम
  • चित्र अभिलेखागार
  • छोटी कहानियाँ
  • भारत के ऐतिहासिक शहर
  • भारत के राज्य
  • मनोरंजन और खेल
  • झारखंड की धर्म और संस्कृति
  • झारखंड की राजनीति
bnnbharat.com
  • मुख्य पृष्ठ
  • UP इलेक्शन 2022new
  • समाचार
  • भारतवर्ष
  • झारखंड
  • बिहार
  • शिक्षा
  • प्राद्यौगिकी
  • वनौषधि
  • सामान्य ज्ञान
No Result
View All Result
bnnbharat.com
No Result
View All Result

मैं अंग हूं : आज भी परिलक्षित है कर्णगढ़ की चहारदीवारी के अंश – 14

by bnnbharat.com
July 28, 2021
in भाषा और साहित्य, समाचार
मैं अंग हूं : आज भी परिलक्षित है कर्णगढ़ की चहारदीवारी के अंश – 14

मै ‘अंग’ समय के प्रवाह में इतिहास तो बन गया, मगर कब्र में लेटकर भी मैंने अपनी आंखें हमेशा खुली रखीं और अपनी माटी पर होने वाले तमाम परिवर्तनों का अवलोकन करता रहा। यह कर्णगढ़ तब नहीं था, जब इस भूमि ने ‘अंग’ नाम धारण किया था और ‘मैं’ बना था पहला अंगराज। उस वक्त भी नहीं, जब त्रेताकाल में राजा. रोमपाद सिंहासनारूढ़ थे। कर्णगढ़ के रूप में तो यह भूखंड तब नामित हुआ, जब मालिनी पर चंपा हावी हो गई।

यहां यह बता दूं कि नाम भले ही बार-बार बदले हों इस भूखंड के, मगर माटी वही रही, उड़ने वाली धूल का रंग नहीं बदला, नदियां वैसे ही बहती रहीं, चिड़ियां पूर्ववत चहकती-फुदकती रहीं। हां, गुजरते वक्त के साथ इतिहास जरूर नई अंगड़ाइयां लेता रहा। उन्हीं अंगड़ाइयों की सिलवटें आज खोदाई में पुरासामग्रियों की शक्ल में बाहर निकल कर लोगों की हैरत बढ़ा रही हैं। कर्णगढ़ की खोदाई से यह बात भी स्पष्ट हो गयी है कि पहले गढ़ के चारों और मिट्टी की टीलेनुमा चहारदीवारी थीं, जिसके कुछ अंश आज भी चम्पा नदी के दक्षिण-पूर्व महम्मदपुर, भीमकित्ता, बहवलपुर, नूरपुर, दिग्धी, किशनपुर से लेकर शाहजंगी तक परिलक्षित हैं। चंपा की चौबीस फीट ऊंची ईंट निर्मित जिस चहारदीवारी को ह्वेनत्सांग ने देखकर अपने यात्रा वृतान्त में शामिल किया, वह तो बहुत बाद को बनी, लेकिन वक्ती बहाव में अब न तो चंपा की वह चहारदीवारी कहीं दिखायी देती है न चारों कोने पर खड़ी चार सुरक्षा मीनारें ही। कुछ का अस्तित्व शेष भी हैं तो उनकी नयी पहचान कायम हो चुकी है। नये नाम और नई पहचान की चमक के समक्ष अतीत की सारी तबोताब फीकी पड़ गयी है।
वह वर्तमान को उसका इतिहास बताना तो चाहता है, मगर वर्तमान कुछ सुनने, सुनकर यकीन करने को तैयार नहीं दिखता। इतिहास के साथ अगर वह अपनी सहमति जताता तो खंडहरों में झांकने की उत्सुकता कब की सर्वत्र व्याप गई होती।

इसके बर अक्स कदम बढ़ रहे हैं। तस्करी की ओर, ताकि रातों-रात संपन्नता हासिल कर ‘दानवीर कर्ण’ बनने की बजाय ‘धनीकर्ण’ बनकर एक नये कर्णगढ़ की स्थापना की जा सके और इस प्रकार चंपा को नये सिरे से पारिभाषित किया जा सके। यही इस शहर का वर्तमान है और यही वर्तमान का सच भी। लेकिन इस सच से शायद ही कोई इनकार करे कि वर्तमान हमेशा वर्तमान नहीं रहता। वह ढहता है। ढहना ही पड़ता है उसे नहीं ढहे तो अतीत बनेगा कैसे? समय अतीत नहीं बनेगा, वर्तमान का निर्माण कैसे होगा? अब मेरी ही बात लो। अगर तुम्हारा यह ‘अंग’ अतीत नहीं बनता तो मेरे बाद आने वाला समय अतीत की परतें मोटी कर पाता क्या ? फिर तो यह वर्तमान भी नहीं होता, जिसे मैं अपनी आत्मकथा सुना रहा हूं, जो मेरी दास्तान ध्यान लगाकर सुन रहा है।

क्रमशः…

Related Posts

नमक बनाने वाली फैक्ट्री की दीवार गिरने से मलबे में दबकर 12 लोगों की मौत
समाचार

नमक बनाने वाली फैक्ट्री की दीवार गिरने से मलबे में दबकर 12 लोगों की मौत

May 18, 2022
डीआरडीओ और भारतीय नौसेना ने ओडिशा तट से स्वदेशी रूप से विकसित नौसैनिक एंटी-शिप मिसाइल का पहला सफल उड़ान परीक्षण किया
समाचार

डीआरडीओ और भारतीय नौसेना ने ओडिशा तट से स्वदेशी रूप से विकसित नौसैनिक एंटी-शिप मिसाइल का पहला सफल उड़ान परीक्षण किया

May 18, 2022
रैयतो से संतोषजनक वार्ता के बाद कोल उत्पादन प्रारंभ
समाचार

बंधुआ कोयला खदानों में अधिकतम उत्पादन करने के निर्देश दिए गए

May 18, 2022
चीनी नागरिकों को वीजा दिलवाने के मामले में कार्ति चिदंबरम समेत 5 पर केस दर्ज
समाचार

चीनी नागरिकों को वीजा दिलवाने के मामले में कार्ति चिदंबरम समेत 5 पर केस दर्ज

May 18, 2022
शीना बोरा हत्याकांड की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी को जमानत मिली
समाचार

शीना बोरा हत्याकांड की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी को जमानत मिली

May 18, 2022
इस दशक के अंत तक 6जी सेवा:-PM मोदी
समाचार

इस दशक के अंत तक 6जी सेवा:-PM मोदी

May 18, 2022
Next Post
29 जुलाई का इतिहास : आज का इतिहास : Today in History

29 जुलाई का इतिहास : आज का इतिहास : Today in History

पंचायत चुनाव के प्रचार में डीजे का प्रयोग करने वालों पर होगी कार्रवाई

पंचायत चुनाव के प्रचार में डीजे का प्रयोग करने वालों पर होगी कार्रवाई

May 18, 2022
मौसम:- इन इलाकों में होगी बारिश

10 से 15 जून के बीच मॉनसून आने की संभावना

May 18, 2022
पलामू में 48 घंटे में दो बाल विवाह रोका गया

पलामू में 48 घंटे में दो बाल विवाह रोका गया

May 18, 2022
कुआँ साफ करने के दौरान दो व्यक्ति कुआँ में बेहोश,एनडीआरएफ़ की टीम का रेस्क्यू जारी 

कुआँ साफ करने के दौरान दो व्यक्ति कुआँ में बेहोश,एनडीआरएफ़ की टीम का रेस्क्यू जारी 

May 17, 2022
लोहरदगा के पूर्व विधायक स्वर्गीय कमल किशोर भगत जी के पूज्य पिता लखन टाना भगत उम्र 77 वर्ष का कुडू जिंगी पैतृक गांव में अंतिम यात्रा निकाली गई

लोहरदगा के पूर्व विधायक स्वर्गीय कमल किशोर भगत जी के पिता लखन टाना भगत उम्र 77 वर्ष का कुडू जिंगी पैतृक गांव में अंतिम यात्रा निकाली गई

May 17, 2022
राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव 2022 को लेकर जारी किया मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव परिणाम

May 17, 2022
लातेहार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण की गिनती शुरू

लातेहार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण की गिनती शुरू

May 17, 2022
9 से 12 जनवरी तक झारखंड के इन जिलों में हो सकती है बारिश

झारखंड में 21 मई तक बारिश होने की संभावना

May 17, 2022
BREAKING NEWS:-पुलवामा ज़िले के लिटर इलाके में आतंकवादियों ने दो गैर-स्थानीय लोगों को गोली मारकर घायल किया

पारा टीचर राजेंद्र लोहरा वर्ष की दो अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी

May 17, 2022
मुख्यमंत्री की सार्थक सोच का मिला प्रतिफल, लातेहार में अनछुए पर्यटन स्थलों के बहुरने लगे दिन

CM हेमन्त सोरेन ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी

May 16, 2022
पत्नी से लड़ कर सराबी पति ने फंदे से झूलकर कर कर ली आत्महत्या  

सैट-1 के जवान प्यारेलाल फांसी लगाकर की आत्महत्या

May 16, 2022
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • About Us

DMCA.com Protection Status

Copyright (c) 2021 by bnnbharat.com

No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • UP इलेक्शन 2022
  • झारखंड
  • समाचार
  • बिहार
  • उत्तर प्रदेश
  • भारतवर्ष
  • शिक्षा
  • क्या आप जानते हैं ?
  • आज का इतिहास
  • हमारे ऋषिमुनि
  • संस्कृति और विरासत
  • वास्तु दोष और निवारण
  • वैदिक भारत
  • सनातन-धर्म
  • वे आज भी जीवित हैं
  • भाषा और साहित्य
  • भारत में नंबर वन
  • विश्व में नंबर वन
  • प्राद्यौगिकी
  • परवरिश
  • भूगोल
  • विज्ञान
  • जीवनी
  • वनौषधि
  • स्वास्थ्य

© 2021 bnnbnnbnn.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.