UP: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में जोड़तोड़ का शिलशिला जारी ह. नेताओं का भी दलबदल अभियान जारी ह. एक पार्टी से दूसरी पार्टी में शामिल हो रहे ह.यूपी में कांग्रेस के ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य के विधानसभा से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के हवाले से कहा कि उत्तर प्रदेश चुनाव में कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने से प्रियंका मौर्या नाराज हैं और बीजेपी में शामिल हो सकती हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश में महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष प्रियंका मौर्य ने कहा कि “उन्होंने (कांग्रेस) मेरे चेहरे, मेरे नाम और मेरे 10 लाख सोशल मीडिया फॉलोअर्स का इस्तेमाल प्रचार के लिए किया। लेकिन जब आने वाले चुनाव के लिए टिकट की बात आई, तो यह किसी और को दे दिया गया। यह अन्याय है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे टिकट नहीं मिला क्योंकि मैं एक ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) की लड़की हूं और प्रियंका गांधी के सचिव संदीप सिंह को रिश्वत नहीं दे सकती थी।