धनबाद: धनबाद झरिया के जामाडोबा वाटर बोर्ड में झमाड़ा कर्मचारियों ने 34 महीने का बकाया और छठ्ठा वेतन निरस्त किये जाने को लेकर प्रदर्शन कर हड़ताल पर चले गए हैं. लगभग 800 जलापूर्ति कर्मचारी हड़ताल पर है.
हड़ताल के कारण झरिया सहित कई इलाकों में पानी के लिए हाहाकार मचेगा. जामाडोबा वाटर बोर्ड में कर्मचारियों के हड़ताल से 12 लाख लोग प्रभावित होंगे.
झमाड़ा कर्मचारियों ने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होंगी तब तक हड़ताल जारी रहेगा और जिला प्रशासन, झमाड़ा एमडी, राज्य सरकार इस हड़ताल के जवाबदेही होंगे.