डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा पर मुकदमा दर्ज, उनके विवादित ट्वीट पर मुकदमा दर्ज हुआ है, यह मुकदमा मनोज सिंह ने हजरतगंज कोतवाली में दर्ज कराया है.राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट के जरिए झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू का नाम महाभारत काल से जोड़ने का प्रयास किया था. उन्होंने अशोभनीय टिप्पणी की थी. मनोज कुमार सिंह के मुताबिक देश के इतने बड़े पद राष्ट्रपति की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मु पर टिप्पणी गलत है. उनको लिखने से पहले सोचना चाहिए था. ऐसे में रामगोपाल वर्मा पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की जानी चाहिए.