रांची: झील बचाओ अभियान समिति रांची के संरक्षक राजीव रंजन मिश्रा के नेतृत्व में रांची के बड़ा तालाब का सफाई अभियान चलाया गया. अभियान के क्रम में तालाब से जलकुंभी और पानी में विसर्जित पूजन सामग्री निकाला गया. साथ ही घाट की सफाई की गई. अभियान में हिंदपीढ़ी दुर्गापूजा समिति, स्टूडेंट फेडरेशन छठ पूजा समिति, आदिवासी विकास समिति, सर्वधर्म सद्भावना समिति एवं डिफेंस टीम के दर्जनों सदस्यों ने सफाई में हिस्सा लिया.
समिति के राजीव रंजन मिश्रा ने रांची नगर निगम प्रशासन से आग्रह किया कि छठ पर्व को देखते हुए सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ाई जाए और छठ महापर्व से पहले तालाब को जलकुंभी एवं गंदगी से मुक्त कर दी जाए.
सद्भावना समिति के मो. इस्लाम ने समिति द्वारा चलाये जा रहे अभियान का समर्थन किया. उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द तालाब की सफाई की मांग की. सफाई अभियान में दीपू गाड़ी, राहुल सिन्हा, इंदर सिंह, फिरोज अंसारी, नूर आलम, अर्श अली टिंकू, सोनू भाई, अबुजरगफरी, शशि प्रकाश, मो. रॉकी, मो. मजर, रामा कुजूर सहित दर्जनों लोग शामिल हुए.