खूंटी: खूंटी विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत होने वाली कमल कलश यात्रा को सफल बनाने के लिए भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजू देवी के नेतृत्व में कर्रा व खूंटी प्रखंड के विभिन्न पंचायत पर जन सम्पर्क अभियान चलाया गया. कर्रा प्रखंड अंतर्गत बमरजा, कर्रा, डुमरगड़ी, छाता, कच्चाबारी, लरता, घुनसूली व लोधमा व खूंटी प्रखंड के बिरहू पंचायत की महिलाओं से मिलकर केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को बताया गया. साथ ही खूंटी विधानसभा क्षेत्र के नगर भवन खूंटी से 20 या 21 अक्टूबर को होने वाली कमल कलश यात्रा कार्यक्रम की गतिविधियों का साझा किया गया. जिसमें कम से कम तीन हजार महिला भाग लेने की जानकारी महिला मोर्चा खूंटी जिला अध्यक्ष मंजू देवी ने दी.
जन सम्पर्क अभियान में मुख्य रूप से प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री काजल प्रधान, प्रदेश महिला मोर्चा मंत्री सह खूंटी जिला प्रभारी रेखा केसरी व खूंटी जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष अनिमा कुमारी समेत खूंटी जिला की दर्जनो महिला कार्यकर्ता उपस्थित रही.