साहेबगंज: मंगलवार को सांसद विजय हांसदा एवं केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा के द्वारा बरहेट प्रखंड अंतर्गत रांगा PWD पथ से दुधियापोखर तक 2.6 किमी लागत लगभग 41 लाख रुपए और छुछी पत्ता से केशाफुलली तक लंबाई 5 km लागत लगभग 1करोड 30 लाख रुपए का राज्य संपोषित योजनांतर्गत दो योजनाओं का शिलान्यास किया गया.
मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राजाराम मरांडी सचिव मुजिबुर रहमान, अलाउद्दीन अंसारी, संजीव सामु हेम्ब्रम, समदा सोरेन, सुनीराम हांसदा, बललु सोरेन, सुनिल सोरेन, इब्राहिम अंसारी, हिरदन तुरी, जिसू मरांडी, रमेश मुर्मू, मरांग हेम्ब्रम, मरांग मुर्मू, सोम मरांडी, शाम हेम्ब्रम, मिडिया प्रभारी अरशद अंसारी एवं झामुमो के सक्रिय कार्यकर्ता गण और सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.