रांची: जैन श्वेताम्बर ओसवाल संघ के संयुक्त तत्वाधान में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन सोमवार को डोरंडा कन्या पाठशाला में किया गया. इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में काफी संख्या में बच्चों व महिलाओं के द्वारा धार्मिक गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किए गए. इसके साथ ही सभी ने सामूहिक रूप से एक दूसरे को दीवाली की शुभकामनाए दी. इस कार्यक्रम में स्वरूचि भोज का आयोजन भी किया गया था. इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में काफी संख्या मे जैन श्वेताम्बर ओसवाल समाज के महिलाओं, बच्चों एवं पुरुषों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया.इस दीपावली मिलन समारोह में मुख्य रूप से ओसवाल संघ के मंत्री विमल दस्सानी, उपाध्यक्ष घेवर चंद नहाटा, उपसचिव अशोक सुराणा, कोषध्यक्ष पूनम चंद भंसाली, सुरेश बोथरा, अमर चंद बेगानी, विनय बोथरा सहित अन्य मौजूद थे.