हज़ारीबाग़: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा रामनगर उपसमिति द्वारा कायस्थ भवन में आयोजित भगवान चित्रगुप्त पूजा में हज़ारीबाग़ विधायक मनीष जायसवाल शामिल हुए और कर्मों के लेखा- जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त जी के समक्ष माथा टेककर उन्हें नमन किया.
विधायक सहित अन्य लोगों ने सर्वप्रथम भगवान चित्रगुप्त के समक्ष माथा टेका और आशिर्वाद प्राप्त किया. विधायक मनीष जायसवाल ने यहां उपस्थित सभी लोगों को भाई- दूज और चित्रगुप्त पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं और अनंत बधाई दी.
मौके पर विशेषरूप से उपसमिति के अध्यक्ष एसी सहाय, सचिव विनय प्रकाश सिन्हा, कोषाध्यक्ष प्रभास कुमार, ललन प्रसाद, अजय अंबष्ठा, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष शशिकांत, गौतम किशोर, हरीश मोहन, राजेश कुमार सिन्हा उर्फ बबलू, राजीव कुमार सिन्हा, नंदकिशोर प्रसाद, आनंदी प्रसाद, अशोक कुमार, विकास कुमार, अविनाश कुमार सिन्हा, बृज मोहन प्रसाद एवं अखिल भारतीय महासभा के कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे.