रांची: मिशन मोदी अगेन पीएम के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राम गोपाल काका और राष्ट्रीय मंत्री सह झारखंड प्रदेश प्रभारी डॉ राजेश वर्नवाल ने लोहरदगा जिले में गुमला प्रमंडल की बैठक की.
बैठक में गुमला प्रमंडल की सभी जिलों के कोर कमेटी और लोहरदगा की जिला कमेटी की बैठक में अब तक की कार्यो की समीक्षा की गई. प्रधानमंत्री की योजना को आदिवासी क्षेत्र में प्रभावी बनाने के लिए रणनीति बनाई गई.
झारखंड में चल रहे चुनाव को देखते हुए आगामी 14 नवंबर को प्रदेश कार्यशाला की बैठक हेतु सभी जिला अध्यक्षों को निर्देश दिया गया कि अपने जिला के सभी कोर कमेटी के साथ प्रदेश मुख्यालय रांची में कार्यशाला हेतु उपस्थित हो.
बैठक में प्रदेश के संरक्षक दिव्य ज्ञान महाराज, महिला मोर्चा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सुमति कच्छप, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मेघा पांडे, मीना केरकेट्टा, लोहरदगा के जिला अध्यक्ष सतीश जायसवाल, लातेहार के अध्यक्ष डॉक्टर ओम प्रकाश सिंह, गुमला के अध्यक्ष विनोद कच्छप समेत कार्यकर्ता उपस्थित हुए.