रांची: सीपीआईएम ने मंगलवार को विधानसभा चुनाव के लिए 10 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी. मेन रोड स्थित पार्टी कार्यालय में सीपीआईएम के राज्य सचिव गोपीकांत प्रसाद ने प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी.
नाम | जगह |
सुभाष मुंडा | हटिया |
प्रफुल्ल लिंडा | खिजरी |
विश्वदेव सिंह मुंडा | सिल्ली |
स्वपन महतो | बहरागोड़ा |
नरेश भारती | चतरा |
मो.इकबाल | पाकुड़ |
गोपिन सोरेन | महेशपुर |
देवेंद्र डेहरी | लिट्टीपाड़ा |
शिव बालक पासवान | झरिया |
अशोक शाह | महागामा |
वहीं मौके पर मौजूद सीपीआईएम की पोलित ब्यूरो सदस्य वृंदा करात ने मीडिया से बातचीत में कहा कि संगठन के आधार पर ही सीट तय किया गया है. हम लोग फुली कॉन्फिडेंट है कि हमने जो प्रत्याशी उतारे हैं सोच समझकर उतारे हैं.
उन्होंने बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा की बीजेपी सबका साथ और सबका विकास की बात करती है लेकिन वह अपने गठबंधन के लोगों के साथ ही नहीं है. बीजेपी सिर्फ यूज एंड थ्रो पॉलिसी पर काम करती है.
साथ ही साथ उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में जनादेश मिलने के बाद भी वहां प्रेसिडेंट रूल की बात चल रही है
यह बिल्कुल ही जनादेश का अपमान है .उन्होंने कहा की सब लोग भाजपा की नीतियों से परेशान हैं. जीविका के ऊपर जबरदस्त हमला हो रहा है. चाहे वह नौकरी की बात हो या रोजी रोजगार की बात हो, सब हाशिए पर है.