ब्यूरो चीफ
रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की तरफ से मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दल और क्षेत्रीय दलों को दूरदर्शन और आकाशवाणी में प्रचार करने के लिए टाइम स्लॉट आवंटित कर दिया गया है. 12 दलों को दूरदर्शन और आकाशवाणी में अपनी बातों को रखने के लिए 1079-1079 मिनट दिये गये हैं.
इसमें सबसे अधिक समय भाजपा को यानी 248-248 मिनट दिया गया है. भाजपा के अधिकृत प्रतिनिधि अथवा प्रवक्ता आकाशवाणी तथा दूरदर्शन के जरिये 49 बार अपनी बातों को रख सकेंगे. वहीं झामुमो को 178 मिनट, कांग्रेस को 113 मिनट, झाविमो को 110 मिनट का समय एलॉट किया गया है.
सभी दलों को ब्रॉडकास्ट (आकाशवाणी) और टेलीकास्ट (दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनल) में समय आवंटित किये गये हैं. दल के प्रतिनिधि पांच-पांच मिनट के स्लॉट पर अपनी बातों को रखेंगे. इसके लिए लिखित संदेश अथवा सामाग्री राज्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रस्तुत कर उसकी अनुमति लेनी होगी.
किस दल को मिला कितना समय
मान्यता प्राप्त दल | ब्रॉडकास्ट का समय | टेलीकास्ट का समय |
भारतीय जनता पार्टी | 248 मिनट | 248 मिनट |
झारखंड मुक्ति मोर्चा | 178 मिनट | 178 मिनट |
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस | 113 मिनट | 113 मिनट |
झारखंड विकास मोर्चा | 110 मिनट | 110 मिनट |
आजसू पार्टी | 69 मिनट | 69 मिनट |
राष्ट्रीय जनता दल | 65 मिनट | 65 मिनट |
बहुजन समाज पार्टी | 57 मिनट | 57 मिनट |
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी | 51 मिनट | 51 मिनट |
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी | 48 मिनट | 48 मिनट |
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी | 47 मिनट | 47 मिनट |
एनपीपी | 45 मिनट | 45 मिनट |