संवाददाता,
रांची: केंद्रीय वन पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर रविवार को एक दिनी दौरे पर आज रांची पहुंचे. उन्होंने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मीडिया प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया.
रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री का स्वागत राष्ट्रीय प्रवक्ता सुदेश वर्मा और दीनदयाल वर्मा ने किया.
बता दें कि केंद्रीय मंत्री के साथ आइटी सेल के संजय मयुख भी रांची आये हैं. रांची आने पर उन्होंने सांसद के मीडिया सेल कार्यालय का भ्रमण किया और कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश भी दिये.