पंकज सिन्हा,
लातेहार: बालुमाथ प्रखण्ड मुख्यालय में आज बीजेपी कार्यालय का उद्घाटन पूर्व मुखिया रामजतन साहू ने फीता काटकर किया.
वहीं पूर्व विधायक सह वर्तमान भाजपा प्रत्यासी प्रकाश राम, प्रभारी मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के योगेंद्र सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष अमित लाल सहदेव ने नारियल फोड़ कर और पूजा अर्चना किया.
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील पांडे, प्रेम गुप्ता, 20 सुत्री अध्यक्ष रविंदर सिन्हा, अरबिंद साहू, संजय यादव, विजय यादव, राम कुमार गुप्ता, रामकुमार प्रसाद, मुन्ना वर्मा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.
साथ ही भाजपा प्रत्यासी सह पूर्व विधायक प्रकाश राम ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया और सभी कार्यकर्ताओं से हर प्रखण्ड की जानकारी ली और सभी को चुनाव में मन लगाकर काम करने को कहा.
इस बैठक में सभी मंच मोर्चा के पदाधिकारी बूथ एजेंट कार्यक्रम में उपस्थित हुए.